ऋतिक बनेंगे बॉलीवुड़ के अगले शंहशाह
(Mumbai, Mumbai) रितिक रोशन फ़िल्मी पर्दे पर जल्द ही अमिताभ बच्चन की मशहूर डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते है, नाम है शहंशाह' बोलते नजर आ सकते हैं. निर्देशक टीनू आनंद की फिल्म 'शहंशाह' का कॉपीराइट निर्माता नरेश मल्होत्रा के पास है, जिन्होनें फिलहाल ना इस खबर का खंडन किया और ना ही कहा है कि ये सच है। इसमें कोई दोराहे नहीं है कि यह रोल रितिक के लिए चैलंजिंग होगा ही । हालांकि रितिक के लिए अच्छी बात ये है कि वो पहले भी अमिताभ की फ़िल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में काम कर चुके हैं और उनकी 'अग्निपथ' हिट भी गई थी। जबकि अमिताभ की 'अग्निपथ' बॉक्स ऑफिस पर फ़्लॉप हो गई थी, लेकिन अमिताभ को इस फ़िल्म के बेस्ट एक्टर कैटेगरी में 1990 में नेशनल अवॉर्ड मिला था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।