भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए। अहमदनगर में महज 24 घंटे के अंदर ही सालभर का पानी बरस गया। राज्यभर में बांध, नदी-नाले ओवर फ्लो हो गए। कई जगह सेना और एनडीआरएफ की टीम को मुस्तैद होना पड़ा। देखते ही देखते गोदावरी में पानी बढ़ने लगा और कुछ ही मिनट के अंदर नासिक के मंदिर और घर पानी में डूब गए। यहां अगले दो दिन हाई अलर्ट है। नासिक शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी चारो तरफ पानी ही पानी है। बाढ़ में तीन लोगों के बह जाने की भी खबर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।