शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी
(India)
भीलवाडा जिले के शाहपुरा के कनेछनकलां गांव में बीती रात को अज्ञात चोर एक शिव मंदिर से शिवलिंग को चुराकर फरार हो गये। गांव के बाहर स्थित खेडा के शिव मंदिर से शिववलिंग चोरी हो जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सावन के माह के चलते यहां मंदिर में दिनभर लोगो की आवाजाही रहती है और गांव में मदिर धार्मिक आस्था का केन्द्र है। चोरी की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत पंहुची है। शिववलिंग चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने आसपास के स्थानों, कुंओं में भी शिववलिंग की तलाष की लेकिन कहीं पर भी षिवलिंग नहीं मिला। ग्रामीण अब मंदिर से चोरी शिवलिंग की फूलियाकलां थाने में रिपोर्ट देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।