बॉम्म्बे हाईकोर्ट ने राबिया ख़ान से कहा है कि वह अपनी बेटी जिया ख़ान की मौत के मामले में पुलिस और सीबीआई जांच की गलतियों को सामने लाए। राबिया ने जिया के ब्वायफ्रेंड रहे अभिनेता सूरज पांचोली के खिलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने के बजाय हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। राबिया ने कि इस मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई जाए, क्योंकि सीबीआई भी मुंबई पुलिस की ही तरह इस मामले को आत्महत्या बता रही है। जस्टिस नरेश पाटील की खंडपीठ ने विसंगतियों की सूची बनाकर 23 अगस्त को अदालत के सामने रखने को कहा है।
बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान मुंबई स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गई थीं। ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया को ख़ुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।