(Bulandshahr, Bulandshahr)
बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान पर विवादित ट्वीट किया है. आईपी ने ट्वीट किया है कि मियां आजम खान की बेटी और बीवी से गैंगरेप हो जाए तब आजम की आंख खुलेंगी. बुलंदशहर हाईवे पर 12 साल की बेटी मां के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही. यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रामपुर में कहा था कि हमें इस तरह के संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है, सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही है? कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और विपक्ष सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है. बुलंदशहर में 29 जुलाई की रात मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. इसके पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है. सत्ता की लोभी कई पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।