महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सभा में हंगामा
(India) शर्मसार कर देने वाला बुलंदशहर गैंगरेप कांड आज फिर राज्यसभा में गूंजा. यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया. राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने सीएम अखिलेश सिंह यादव पर फिर हमला बोला. इसके साथ ही कई घटनाओं का जिक्र कर यूपी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए. सांसद जया बच्चन ने जोरदार ढंग से इस मामले को आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी बिल से पहले महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा करना ज्यादा जरूरी लग रहा है. काफी नाराज तेवर में उन्होंने अपनी मांग रखी.
एक अन्य महिला सांसद ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ के नारे के बीच आखिर यह महिलाओं के साथ क्या हो रहा है ? इससे पहले मायावती ने बुलंदशहर के साथ ही यूपी का अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बरेली में दिनदहाड़े टीचर अगवा हो गई और शामली में छात्रा को उठा लिया गया. आखिर यह हो क्या रहा है ?
महिला सासंदों के हंगामें के बाद संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सदन इस पर चर्चा चाहता है तो सरकार इसके लिए तैयार है. मायावती ने केंद्र सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।