(Mumbai, Mumbai)
एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अपने से कम उम्र की एक्ट्रैस के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं। ख़बरों की मानें तो नसीरुद्दीन शाह डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी की आने वाली फ़िल्म ‘बेग़म जान’ मं 28 साल की एक्ट्रैस मिष्ठी के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे। मिष्ठी हाल ही में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में भी नज़र आईं थी। बता दें कि 67 साल के एक्टर नसीरुद्दीन शाह इससे पहले भी अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ भी ऑनस्क्रीन पर रोमांस कर चुके हैं। फ़िल्म इश्क़िया में शाह ने एक्ट्रैस हुमा क़ुरैशी और फ़िल्म डर्टी पिक्चर में विद्या बालन के साथ रोमांस कर चुके हैं। फ़िल्म बेग़म जान में बिद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, गौहर ख़ान और मिष्टी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली है। ये फ़िल्म अगले साल मार्च में रिलीज़ होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।