पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक की मौत
(India)
कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत अहिरवां पुलिस चैकी में लूट के मामले में गिरफ्तार कर लाए युवक की पूछताछ के दौरान जमकर पिटाई की। पुलिस की पिटाई से युवक की हवालात में मौत हो गई। युवक की मौत से पुलिस के हाथ पांव फूल गए और उसके शव को हवालात के अंदर एक कुंडी से लटकाकर भाग गए। परिजन जब सुबह चैकी पहुंचे तो वहां युवक का शव कुंडी से लटकता मिला। परिजनों ने इस दौरान चैकी को घेरकर तोड़फोड़ की। परिजनों का कहना था कि कि पुलिस चोरी के आरोप में युवक को पकड़ कर ले गई थी। घटना की जानकारी पर मौके में पहुंचे एसएसपी ने पूरी चैकी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर सीओ कैंट ख्याति गर्ग को मामले की जांच सौपी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।