बुलंदशहर गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
(India)
बुलंदशहर गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या छह हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार रात यह जानकारी दी. उन्होंने इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को छापेमारी के दौरान पकड़ा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें मुख्य आरोपी सलीम बावरिया भी शामिल है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आरोपियों को किस स्थान से गिरफ्तार किया गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।