सन्नी लियोन , सोनाक्षी के साथ फ़िल्म में आएंगी नज़र
(DELHI, DELHI) सन्नी लियोन की एंट्री फ़िल्म नूर में हो गई है । सन्नी इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नज़र आने वाली है । फ़िल्म के डायरेक्टर विक्रम मल्होत्रा ने इस बात की पुष्टि की है । अगले साल रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म नूर में सन्नी लियोन और सोना स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे । फ़िल्म 'नूर' पाकिस्तान की सबा इम्तियाज़ के कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी' पर बन रही है। इसमें सोनाक्षी कराची में रहने वाली 20 साल की रिपोर्टर आयशा खान की कहानी है। फ़िल्म अगले साल सात अप्रैल को सिनेमा घरों में आएंगी । फ़िल्म 'नूर' का टीज़र पिछले दिनों सामने आया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।