अमिताभ स्टारर पिंक का ट्रेलर रिलीज़ 
पहली बार वकील के किरदार में दिखेगे अमिताभ
(Mumbai, Mumbai) अमिताभ की एक और ससपेंस स थ्रिलर फ़िल्म पिंक का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है । मुबंई मे ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह फ़िल्म महिलाओं को समार्पित है । ‘पिंक’ में अमिताभ पहली बार एक वकील के किरदार निभाते नज़र आएंगे । बच्चन के अलावा इस फ़िल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में है। दिल्ली मे फ़िल्माई गई , पिंक की कहानी तीन लड़कियों के साथ हुए एक हादसे पर बेस है ।इस फ़िल्म को पीकू के प्रोडेयूसर रहे शुजित सरकार ने प्रोडयूस किया है , साथ ही इसे बंगाली डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है। पिंक अनिरुद्ध रॉय की पहली हिंदी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।