आशुतोष की बढ़ सकती है मुश्किले 
फ़िल्म ‘मोहनजोदारो’ की स्किप्ट चोरी का मुद्दा
आरोप लगाने वाले लेखक उतरे भीख मांगने
(Mumbai, Mumbai) आशुतोष गोवारिकर और अभिनेता ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म मोहनजो- दारो विवाद में फंस गई है. हाल ही में लेखक-निर्देशक आकाशदित्य लामा ने दावा किया था कि इस फिल्म की पटकथा आशुतोष ने नहीं, बल्कि उन्होंने लिखी थी. लामा ने गोवारिकर पर कोर्ट में स्क्रिप्ट चोरी के मामले के ले अर्जी डाली थी लामा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस संबंध में न्याय की मांग की थी । जिसमें कोर्ट ने लामा के इस केस को ग़लत बताया है और साथ ही लेखक पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया है , जो कि उन्हें एक महीने में अदा करना है । इस पर लेखक ने एक नए अंदाज़ से दान पात्र लिए लोगों से इस जुर्माने की राशि को इक्टठा कर रहे है । लेखक-निर्देशक आकाशदित्य लामा ने दावा किया है कि उन्होंने मोहनजो -दारो की पटकथा 1995 में ही लिख दी थी. 1997 में वे फ़िल्म और टेलीविजन में काम ढूंढ़ने के उद्देश्य से मुंबई आए थे। इस दौरान ही उन्होंने मोहनजो दारो समेत अपनी कई पटकथाएं अलग-अलग फ़िल्म निर्माताओं को सुनाईं थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।