(Mumbai, Mumbai)
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित औऱ ऋतिक रोशन स्टारर पिरीयड फिल्म ‘मोहनजोदारो’ 12 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म ने सैटेलाइट राईट, म्युजिक और अन्य अधिकारों के जरिए 60 करोड़ का कमाई कर ली है। बता दें कि प्रचार और विज्ञापन लागत मिलाकर फिल्म का कुल खर्च 115 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के निर्माता बेहद खुश है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही सैटेलाइट राईट से 45 करोड़ और, संगीत और अन्य अधिकारों को बेच कर 15 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में ऋतिक के अलावा पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।