बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक एक बार फिर अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहरुख ने ट्वीट के जरिए खुद इस घटना की जानकारी दी है कि उन्हें एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया था। शाहरुख इस बात से काफी नाराज भी दिखाई दिए और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं समझता हूं कि सुरक्षा कितनी जरूरी है जब कि दुनिया हर दिन ऐसी होती जा रही हो, लेकिन हर बार जिस तरह अमेरिकी आव्रजन विभाग हमें हिरासत में ले लेता है वो शर्मनाक है। हालांकि बाद में शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में एक और ट्वीट किया कि श्अच्छी बात ये है कि मुझे इस हिरासत के दौरान कई पॉकेमॉन पकड़ने की फुरसत मिल गई। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिका के किसी एयरपोर्ट पर इस तरह हिरासत में लिया गया हो। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2012 में भी शाहरुख को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन वालों ने हिरासत में लिया था। शाहरुख ने उस वक्त भी इस घटना को लेकर दुःख जाहिर किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।