बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर गाजियाबाद में जानलेवा  हमला
(Ghaziabad, Ghaziabad) दिल्ली के पास गाजियाबाद के मुरादनगर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी और यूपी बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर गुरुवार शाम AK-47 राइफल से अज्ञात बंदूकधारियों ने हमलाकर दिया, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली मार्ग का है जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब 100 गोलियां चलाईं. हालांकि बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया बच गए और अभी नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
आपको बता दें कि यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए इस हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. खबरों के मुताबिक हमलावरों का पुलिस से सामना हुआ लेकिन वो भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. कार के अंदर की तस्वीरें तो और दिल दहला देने वाली हैं. बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया गोलियों से छलनी हो चुकी इसी स्कॉर्पियो कार में सवार थे. इस दौरान करीब 100 गोलियां चलीं. जिसमें से 21 गोलियां तो सामने वाले शीशे पर चली और 5 गोलियों से स्कॉर्पियो का बोनट छलनी हो गया.
फॉर्च्यूनर कार में सवार हमलावरों ने तेवतिया की गाड़ी को ओवरटेक किया और गोलियां बरसाने लगे. खबरों के मुताबिक हमला करने के बाद हमलावर चालाकी से कार छोड़ कर ऑटो में बैठ गए थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।