औरैया में दीवार गिरने से दो की मौत
(BIHAR, India) बारिश का कोहराम देश के कोने – कोने में आए दिन नईं मुसीबत ला रहा है । इसमें कई परिवार उजड़ गए है । कुछ पूरी तरह तबाह हो गए , और जो बचे उनका कोई सहारा नहीं रहा। ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के पास विधूना कोतवाली के भटौली गांव का है । जहां के एक परिवार में दो लोगों की मौत हो गई । रात में देर रात हो रही बारिश के चलते , घर की कच्ची दीवार चार लोगों पर ढह गई । जिसमें राजेश और उसके दो महीने के बेटे की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई । वहीं पत्नी और बेटी को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
परिवार में लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। हालांकि एस डी एम विधूना जितेन्द्र श्रीवास्तव और पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानून कार्यवाही मे जुट गयी है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।