ज़मीन विवाद में तीन साल के मासूम की हत्या
(Vaishali, Vaishali) जब पूरा देश रक्षाबंधन के उत्साह में डूबा था, तभी बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आयी। सदर थाना क्षेत्र के बाजितपुर बेरई गांव में तीन साल के मासूम बच्चे की बेरह़मी से ह्त्या कर शव को घर के पास झाड़ियो में फेंक दिया। बच्चे के पिता के अनुसार, बच्चे के दादा का पहले से ही उनके पड़ोसी के साथ जमीन विवाद चल जी रहा था, जिसकी वजह से मासूम की हत्या की गई है।
ग्रामीणों ने ह्त्या के आरोपी को उसके घर में ही बंधक बना लिया, जिसके बाद कई थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इस मामले में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की भूमिका भी थी, जिसके कारण ग्रामीणों ने अधिकारियों और पुलिस को घंटो बंधक बना कर रखा। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, औऱ बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।