बुधवार सुबह से ही पटना के गांधीघाट पर जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी है.... यहां जलस्तर 50.17 मीटर दर्ज किया गया है.... पिछले 12 घंटे में वहां सात सेमी जलस्तर बढ़ गया है.... यह स्थिति सोन नदी के पानी का प्रवाह गंगा में होने से उत्पन्न हुई है. वहीं भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.62 मीटर दर्ज किया गया है. यहां पर भी पिछले रिकार्ड जलस्तर से गंगा 12 सेमी ऊपर बह रही है.पुनपुन नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. पुनपुन खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर बह रही है. उधर, हाथीदह में जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है. राजधानी में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ ही पटना जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी पुनः नए सिरे से हालात पर नजर बनाये हुए है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।