बदमाशों ने एक परिवार पर किया हमला
(India)
मेवात के डिगरहेड़ी गांव में बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक परिवार पर लूट के इरादे से हमला किया। पीट-पीटकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। 22 वर्षीय एक विवाहिता और 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप भी किया। पिटाई में घायल हुए घर के 6 अन्य लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ये बेहद संवेदनशील मामला है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। गुरुवार शाम पुलिस रेप पीड़िता लड़कियों को गुड़गांव लेकर आई। आरोपियों के स्कैच तैयार करवाए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।