नालंदा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह कल
(India)
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। गौरतलब है की 27 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नालंदा विश्वविद्यालय के बारह स्नातक छात्रों को डिग्री वितरीत करेंगे......वहीँ दो छात्रों को मैडल से भी सम्मानित करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल रामनाथ कोविंद भारत विदेश सचिव समेत आठ देशो के प्रतिनिधि मंडल भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कार्यक्रम का खास आकर्षण खादी का पहनावा रहेगा......जिससे खादी को प्रोत्साहन मिलेगा.....

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।