625 कट्टे बासमती चावल लेकर भागे आरोपी गिरफ्तार
(India)
अलवर जिले के अरावली विहार थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में भरे 625 कट्टे बासमती चांवल लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 कट्टे चावल बरामद किए गये है। जिनकी बाजार कीमत करीब बीस लाख रुपये है। तीनों बदमाश अलवर से चावल भर कर दौसा के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उन्होंने माल दौसा पहंुचाने के बजाय खुर्द बुर्द कर दिया। और माल बड़ौदा मेव में दुकानदारों को कम कीमत पर सप्लाई कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियांे को गिरफ्तार कर 500 कट्टे चावल बरामद कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।