दुमका में फिरौती के लिए एक मासूम की हत्या कर दी गयी। मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है जबकि मामले में दो अन्य अपराधियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से बच्चे के अपहरण में इस्तेमाल किये गये एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किये है। दुमका के रामगढ थाना क्षेत्र के भालसूमर गांव के रहने वाले महज 12 साल के श्रवण मंडल की बीते 22 अगस्त को गायब होने की खबर आयी थी..अपराधियों ने फोन पर पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की।परिजनों ने इसकी सूचना जरमुंडी थाना को दी और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस अपने स्तर से अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन इस बीच 27 अगस्त को यह खबर आयी कि श्रवण की हत्या कर दी गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।