दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक जाम में कई घंटे से फंसे लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर किया, जबकि गुरुग्राम पुलिस ने भी ट्विटर पर ही सलाह जारी की है कि लोग लेन अनुशासन बनाए रखें, ताकि जाम की स्थिति ज़्यादा नहीं बिगड़े. पुलिस के ट्वीट में कहा गया, “गुरुग्राम में भारी बारिश… कृपया सलाह मानें… सब्र रखें, और लेन अनुशासन बनाए रखें… हम आपका यातायात सुचारु करने की कोशिश में जुटे हुए हैं..
उधर, दिल्ली से सटे एनसीआर के दूसरे महत्वपूर्ण इलाके इंदिरापुरम (गाज़ियाबाद) से भी भारी बारिश का समाचार है, और दिल्ली-लखनऊ हाइवे, यानी नेशनल हाईवे 24 पर भी दिल्ली-नोएडा-इंदिरापुरम-गाज़ियाबाद तक जबर्दस्त ट्रैफिक जाम लगने की ख़बर है. दिल्ली में हो रही बारिश के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है. दिल्ली एयरपोर्ट से 11 उड़ानें देर हुई हैं. 13 विमानों के उतरने में भी देरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटो में उत्तरी-पशिमी, दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली के अनेक स्थानों में तथा भिवानी, रोहतक, आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका, आरकेपुरम, गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, में गरज के साथ मॉडरेट से भारी वर्षा होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।