प्रयोगशाला की जांच में यह भी पाया गया है कि यह मिथाइल अल्कोहल उच्च शक्ति की थी, जिसके कारण इसका सेवन करने वालों की तत्काल मौत हो गई। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों ने कितनी मात्रा में शराब का सेवन किया था। सूत्रों ने बताया कि विसरा की जांच में इसका पता लगाना संभव नहीं है। हालांकि, जिन दो लोगों की इस शराब के सेवन से आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है, माना जाता है कि उन्होंने कम मात्रा में जहरीली शराब का सेवन किया था। शायद यही कारण है कि उनकी जान बच गई है। फिलहाल यह जांच रिपोर्ट गोपालगंज की अदालत और वहां के एसपी को उपलब्ध नहीं कराई गई है। लेकिन, अगले दो-तीन दिनों में इस रिपोर्ट की आधिकारिक प्रति उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।