जुड़वा-2 में अभिनेत्री रम्भा के रोल में नज़र आएंगी परिणीति चोपड़ा
(Mumbai, Mumbai) डारेक्टर डेविड धवन के डारेक्शन में 1997 में आई फिल्म जुड़वा का सीक्वल बनाने जा रहे है, इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ख़बर है फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एक्ट्रेस रम्भा के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। आपकों बता दें कि इससे पहले वरुण और परिणीति फिल्म ढ़िशुम के आइटम नंबर में साथ नज़र आ चुके है। सूत्रों के मुताबिक परिणीति इस समय कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसकी वज़ह से उनके पास डेट्स की कमी है। बता दें कि 1997 में आई फिल्म जुड़वा में सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर और रम्भा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म जुड़वा-2 को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।