सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी राज्य सरकार
(India)

जोधपुर हाईकोर्ट से 18 साल पुराने हिरण शिकार के दो मामलों में 36 दिन पहले बरी किए गए अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें आने वाले दिनों और बढ़ने वाली है। राज्य सरकार ने सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करने का फैसला किया है। वन विभाग की सिफारिश पर विधि एवं विधिक कार्य विभाग ने मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ताकि, समय रहते सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से अपील दायर की जा सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।