दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने चारों सीटों को अपने नाम कर लिया। शनिवार देर रात आए नतीजों में वामपंथी गठबंधन ने छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद का चुनाव जीत लिया। जेएनयू में आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। करीब 14 साल बाद पिछली बार महासचिव पद एबीवीपी के खाते में गया था। इस बार वामपंथी गुट आईसा और एसएफआई ने मिलकर चुनाव लड़ा था और उनके उम्मीदवार मोहित पाण्डे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
