डीयू में एबीवीपी का कब्जा
(India)
डीयू छात्रसंघ चुनाव में तीनों सीटों पर एबीवीपी ने कब्जा किया है, जबकि एक सीट पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के पद पर कब्जा जमाया है तो वहीं एनएसयूआई संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। डीयू के अध्याक्ष पद के लिए यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अमित तंवर, उपाध्यीक्ष के लिए प्रियंका और सचिव पद के लिए अंकित सिंह सांगवान को चुना। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के मोहित गरिड ने जीत हासिल की।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।