राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में शो करने से इनकार किया
(India)
उरी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है, जहां कुछ राजनीतिक पार्टियां पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रही हैं, वहीं कुछ भारतीय कलाकार भी पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में शो करने से इनकार कर दिया है। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे कराची में एक कॉमेडी शो करने जाना था, लेकिन मेरा दिल वहां जाने का बिल्कुल नहीं कर रहा है। मेरे फौजियों की शहादत पर उनके घर के लोग बिलख रहे हैं तो मैं पाकिस्तान जाकर वहां के लोगों को कैसे हंसा सकता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।