युवक की गोली मारकर हत्या
(India)
बिहटा के भगवतीपुर गांव के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहटा के बाजितपुर गांव निवासी अखिलेश राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतक घर से टहलने के लिए निकला था कि तभी आनंद राइस मिल के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली सुजीत के सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची बिहटा पुलिस ने तत्काल मामले की तफतीश शुरू कर दी है....फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।