बप्पी लहरी पहुंचे अजमेर
(India)
मार्बल नगरी किशनगढ़ में आयोजित संगीत की महफिल में शिरकत करने आये संगीतकार बप्पी लहरी ने ख्वाजा साहब की दरगाह में अकीदत का नजराना पेश किया। बप्पी लहरी ने अजमेर पहुंचकर महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश करते हुए दुआ मांगी। बप्पी दा के दरगाह पहुँचने पर उनके प्रशंसको ने उन्हें पहचान लिया और उनके चहेतों में बप्पी दा के साथ फोटो खिंचाने की होड़ सी देखी गयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।