समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के कल्याणपुर गांव से अपहृत रेलकर्मी के दस वर्षीय पुत्र रौशन अपहरण और हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक रौशन के चचेरे भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 30 सित्मबर को रौशन का अपहरण कर लिया गया और 1 अक्टूबर को उसके पिता के मोबाईल पर 15 लाख की फिरौती की मांग की गयी। तब हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरु किया था। लेकिन मामले से पर्दा उठा और गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर अपहृत रौशन की लाश बेगुसराय के चेरिया बरियारपुर से मिली। तो यह जानकर सभी के होश फाख्ता हो गए कि असली मास्टर माइंड रौशन का अपना चचेरा भाई विमलेश ही था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।