सरायढेला पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के मुख्य द्वार पर एक कैदी केे परिजनों ने जामताड़ा नारायणपुर थाना प्रभारी हरीश पाठक पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके उपर शीशे से हमला किया गया। घटना के बाद कैदी के परिजन मौके से फरार हो गये। फिलहाल हरीश पाठक का ईलाज पीएमसीएच के आईसीयू में चल रहा है। उनकी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि उन्हे गले और पेट में गंभीर चोट आई हैं। उनके उपर शीशा से हमला किया गया है। बताया जाता है कि जामताड़ा निवासी मिनहाज अंसारी ने पिछले 2 तारीख को सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणाी की थी । इस आरोप में जामताड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस कस्टडी में उसकी तबियत बिगड़ जाने के बाद हरीश पाठक दल बल के साथ उसे पीएमसीएच लेकर पहुंचे जहां पहले से मौजुद कैदी के परिजनो ने उनके उपर हमला कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।