कोलकाता पुलिस ने अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ कथित संबंधों के आरोप में केरल के दो हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि शहर पुलिस की एंटी-राउडी शाखा ने गुरुवार की रात हावड़ा पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों दाउद इब्राहिम के साथ संबंधों को लेकर केरल पुलिस की वांछित सूची में थे। उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है कि वे यहां क्यों आए थे। हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।उनमें से एक एक की पहचान अबु बाकर सिद्दीक के रूप में हुई है।वहीं दूसरे की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि उनके पास से 7एमएम के दो पिस्तौल और मलयाली भाषा में कुछ दस्तावेज मिले हैं। दोनों से एसटीएफ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।