उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट क्षेत्र में आज दो सुरक्षाकर्मियों और एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई..मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक अजय आनन्द ने बताया कि गांगनौली गांव में बदमाशों ने एक घर पर हमला कर परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी..बदमाशों ने पहुंचते ही ताबडतोड गोलियां बरसानी शुरु कर दी जिससे परिवार की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की भी मौके पर मृत्यु हो गई..हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया..आपको बता दें कि स्थानीय परीक्षित की दो वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी..उसकी मां सविता ने सुरक्षा के लिए पुलिस की गार्द ले रखी थी..हमले के समय पीएसी के दो जवान और सिविल पुलिस का एक सिपाही सविता के घर पर तैनात था..हमले में पीएसी के जवान राकेश शर्मा और सिपाही विजय कुमार की भी मृत्यु हुई है..इनके साथ ही 20 वर्षीय प्रीति, 48 वर्षीय सविता और घर के बुजुर्ग सदस्य मांगेराम की भी हत्या कर दी गई..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।