दरभंगा में नकली डीजल बरामद
(India)
दरभंगा जिले के विशनपुर थाना अंतर्गत उखड़ा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में ना सिर्फ नकली डीजल बरामद किया गया बल्कि नकली डीजल बनाने में काम आने वाले सामान के साथ दो लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया , दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लम्बे समय से यहाँ नकली तेल बनाने का गोरख धंधा चल रहा है , फिर क्या था खुद दरभंगा के एसीपी दिलनवाज अहमद ने गुप् चुप तरीके से पूरे दल बल के साथ धावा बोल दिया। हांलाकि पुलिस को आते देख सभी लोग वहा से भाग निकले , जिसके बाद पुलिस ने काफी दूर तक खदेड़ कर आखिरकार दो लोगो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग में विष्णुदेव राय तो दूसरा अंगेश राय है जो इस फैक्टी के मालिक भी है और उन्होंने अपनी संलिप्ता को स्वीकार भी की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।