आरयू में यूजीसी के फैसला लागू
(India)

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने यूजीसी के फैसले को लागू कर दिया है,,,जिसमें अब राजस्थान यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कॉलेजों में प्रोफेसर अब आठ, एसोसिएट प्रोफेसर छह और असिस्टेंट प्रोफेसर कैडर का व्यक्ति चार स्कॉलर को एक समय में पीएचडी करा सकेगा,,, अभी तक सबके लिए आठ स्कॉलर की लिमिट थी,,, यूजीसी के इस फैसले को आरयू की एकेडमिक काउंसिल ने लागू कराया है,,, यूजीसी के अनुसार शोध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए कुछ नए कदम उठाए गए हैं,,, नए नियमों के तहत आरयू में अब किसी कॉलेज को यदि वहां के शिक्षकों को पीएचडी करानी होगी तो इसके लिए यूनिवर्सिटी से अलग से मान्यता लेनी होगी,,, कॉलेजों के रिसर्च सेंटर की जांच और यूजीसी के मापदंड पाए जाने के बाद ही रिसर्च सेंटर का एफिलिएशन किया जाएगा

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।