नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी आरजेडी विधायक राजबल्लभ यादव ने बिहारशरीफ कोर्ट में बुधवार की सुबह सरेंडर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को दो हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें बुधवार तक बिहार की निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया था। बतादें कि इा मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। इसी साल अप्रैल में नालंदा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में उन्हें मुख्य आरोपी बनाया था। बिहारशरीफ स्थित अपने आवास में 6 फरवरी को घटना को अंजाम देने का आरोप है। जिसके बाद उन्हें पार्टी से संस्पेंड कर दिया गया। एक महीने तक फरार होने के बाद उन्होंने मार्च में बिहारशरीफ के चीफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सितंबर 30 को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।