प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद किए जाने के बाद से पूरे देश में हड़कम मच गई है। आज रात मध्यरात्रि से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की गई है। नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन, जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए ये फैसला सुनाया है। इस बीच बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने एक मजाकिया ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘2000 का नया नोट पिंक रंग का... पिंक फिल्म का प्रभाव।’ दरअसल, अब 2000 रूपये के नये नोट जारी किये जायेंगे। जो पिंक रंग का है। अमिताभ बच्चन ने इस नोट को अपनी हालिया फिल्म ‘पिंक’ का प्रभाव बताया है। महिला आधारित इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।