साल कड़ाके की पड़ेगी ठंड!
(India)
अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी, क्योंकि नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही तापमान गिरने लगा है। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं ने दिल्ली में दस्तक दी है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को हवा में नमी का स्तर 81 पर्सेंट दर्ज हुआ। इससे पहाड़ी इलाकों से दिल्ली की तरफ हवाएं दस्तक देंगी। बुधवार को ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंचीं, जिसने तापमान को गिरा दिया। अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी होगी, जिससे तापमान कम होने की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।