पत्नि से अवैध संबंधों के शक में भाई की हत्या
(India)
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में भाई ने अपने भाई की हत्या कर डाली। हत्या करने की वजह बड़े भाई को उसकी पत्नी से छोटे भाई के साथ अवैध संबंध होने का का शक था। सोमवार तड़के हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की एक दिन पुलिस कस्टडी ली है। पुलिस ने इस बावत छावला थाने में हत्या का केस दर्ज कर किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे छावला के न्यू रोशनपुरा से इस बात की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की रॉड से हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई, जहां मरने वाले व्यक्ति की पहचान 23 साल के राकेश कुमार के तौर पर हुई। राकेश ठेकेदार था, वहीं मारने वाले भाई की पहचान 25 साल के प्रमोद के तौर पर हुई। प्रमोद भी राकेश की तरह पिता के साथ ठेकेदारी करता था। पुलिस को पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि वह रात में खाना खाकर सो गया था, सुबह उसने करीब साढ़े तीन बजे देखा कि उनकी एक साल की बेटी रो रही है। इस दौरान पास में उसकी पत्नी नहीं थी। इसके बाद उसने आवाज लगाई लेकिन उसकी आवाज सुनाई नहीं दी, वह घूमता हुआ छोटे भाई राकेश के कमरे के पास गया। कमरा अंदर से बंद था, इसके बाद उसने आवाज लगाई लेकिन राकेश ने दरवाजा नहीं खोला। उसके जोर जोर से आवाज लगाने के बाद परिजन भी जाग गये नतीजतन राकेश को दरवाजा खोलना पड़ा। कमरे से प्रमोद की पत्नी भी निकली, इस पर वह आगबबूला हो गया। उसने भाई को देख लेने की धमकी दी। अजीत ने इस पर उससे कह दिया कि तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा, इसके बाद परिजनों ने दोनों को शांत कराकर अपने-अपने कमरों में भेज दिया। सभी लोगों के सो जाने के बाद प्रमोद घर के अंदर से ही एक रॉड लेकर आ गया। उसने राकेश को सोते हुए इसके सिर में मार दी, वह उसे तब तक मारता रहा। जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान राकेश के आवाज सुनकर परिजन फिर से इकट्ठे हो गये। इलाके के लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।