आरजेएस सीधी भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित
(India)
राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से आयोजित सिविल न्यायाधीश संवर्ग सीधी भर्ती, 2016 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में पहले तीन स्थानों पर महिला अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। वहीं कुल 72 पदों में से 43 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अनुभूति मिश्रा 194 अंकों के साथ पहले, चित्राक्षी सिंह 193 अंकों के साथ दूसरे व जया चतुर्वेदी 180 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के 72 पदों के लिए तीन चरणों में भर्ती का आयोजन किया गया था। प्रारम्भिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ और 9 से 14 नवम्बर तक जयपुर पीठ में साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थी का परिणाम घोषित होने के साथ ही 72 अभ्यर्थी राजस्थान न्यायिक सेवा में अंतिम रूप से चयनित हो गए हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।