दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह 4.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुड़गांव, रेवाड़ी सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. हालांकि, किसी प्रकार की नुकसान की खबर नहीं मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के बावल से करीब 13 किलोमीटर दूर था. इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है. ट्विटर पर दिल्ली के काफी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने के बारे में लिखा है. कुछ लोगों ने बताया है कि उन्होंने तेज झटके महसूस किए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।