हवा का प्रवाह घटने और कोहरा होने से राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता बुधवार को एक बार फिर गंभीर हो गई। तेज हवा ने कुछ दिनों तक प्रदूषकों को दूर रखने में मदद की थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वायु गुणवत्ता सूचकांक ने दिल्ली की हवा को 410 अंक के साथ गंभीर श्रेणी में डाल दिया। हवा की यह ऐसी मात्रा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और श्वसन संबंधी बीमारियों से जूक्ष रहे लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। निजी एजेंसी स्काईमेट ने पूवार्नुमान जताया है कि हवा के बहाव की दिशा बदलने से प्रदूषण स्तर कई गुना बढ़ सकता है, आर्द्रता का स्तर घटेगा और हवा की रफ्तार भी कम होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।