राष्ट्रीय राजधानी में इस बार के ठंड के मौसम का पहला घना कोहरा आज छाया रहा और इसकी वजह से 18 विमानों और उत्तर की दिशा में जाने वाली 50 ट्रेनों के परिचालन के समय में देरी हुई। सुबह कोहरा इतना घना रहा कि गाड़ी वाले कुछ मीटर आगे तक नहीं देख पा रहे थे। घने कोहरे से सामान्य जीवन के अलावा यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा लखनऊ, रांची और पटना में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता की वजह से पांच विमानों का मार्ग बदला गया। अधिकारियों ने बताया, कोहरे की वजह से 18 से अधिक विमानों के परिचालन में देरी हुई। सुबह साढ़े पांच बजे दश्यता 800 मीटर दर्ज की गई जबकि तीन घटे बाद दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। आद्र्रता 98 फीसद दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया, यह इस बार के ठंड के मौसम का पहला घना कोहरा है। दिन में आसमान के साफ रहने और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे की वजह से पटना, रांची, हावड़ा, भुवनेश्वर और अन्य जगहों से दिल्ली आने वाली 50 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। एक अधिकारी ने कहा, ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से चल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।