उत्तराखंड में गुरुवार रात को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। इस दौरान अभी तक में कहीं भी जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। उत्तराखंड के धारचूला से 26 किमी दूर इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। इस खबर की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। नवंबर माह में भूकंप के खबरें लगातार सिर्खियों में बनी रही। नवंबर में चिली, जापान, न्यूजीलैंड, अर्जेन्टीना, दिल्ली एनसीआर, ताइवान, नेपाल, हिमाचल और अब उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।