कैमरे में भी कैद हुई चोरी
(India)
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक ही इमारत की तीन दुकानों में चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम दे रहे बदमाशों की हरकत वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस इमारत में लगभग दो माह पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार रोहिणी सेक्टर 24 की 4 मंजिला इमारत में कई दुकाने हैं। इसके भूतल पर देवेंद्र नागर प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर चलाता है। पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर जबकि दूसरी मंजिल पर टूर व ट्रेवल्स का दफ्तर है। तीसरी मंजिल पर फोटोग्राफर का स्टूडियो है। शुक्रवार सुबह एक कर्मचारी ने देवेंद्र को फोन कर चोरी की जानकारी दी। वहां पहुँचने पर पता चला की तीन दुकानों के शटर उखाड़कर बदमाशों ने चोरी की है। स्टूडियो से बदमाशों ने तीन कैमरे और दो लैपटॉप चोरी कर लिए थे। ब्यूटी पार्लर से लैपटॉप, एलसीडी, होम थियेटर समेत 22 हजार रुपये नकदी भी चोरी की गई। बदमाशों ने टूर एंड ट्रेवल्स के दफ्तर का भी शटर तोड़ा, लेकिन अंदर से उन्हें कुछ नहीं मिला। सीसीटीवी से पता चला की वारदात को रात 2 से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।