देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा होने की वजह से 81 ट्रेनें लेट हैं और 13 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं 40 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। कोहरे की मार विमान सेवाओं पर भी पड़ी है। दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान सेवाएं भी कोहरे के चलते प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण चार घरेलू फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। वहीं दिल्ली से लखनऊ की एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। कोहरे के चलते 9 इंटरनेशनल फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, रद्द होने वाली ट्रेनों में लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन, लखनऊ स्पेशल और लखनऊ शताब्दी ट्रेन शामिल है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से काडकोदाम शताब्दी, गोवा संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस और अजमेर शताब्दी ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।