दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 के मल्टीलेवल पार्किंग के बाथरूम में सोमवार को 14 कारतूस मिले। इसका पता तब चला कि जब सफाईकर्मी वहां पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आईजीआई थाने की पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि कारतूस कौन रखकर गया, यह बाथरूम तक कैसे पहुंचे। इन सभी बिंदुओं की पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी व्यक्ति को चेकिंग से पहले लगा होगा कि वह पकड़ा जा सकता है, इस कारण उसने इन्हें बाथरूम में छिपा दिया होगा। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर ढाई बजे के करीब सूचना मिली थी कि टर्मिनल-3 एयरपोर्ट पर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के बाथरूम में कोई व्यक्ति टॉयलेट के अंदर कारतूस रखकर चला गया है। इस बात की जानकारी तब हुई जब सफाईकर्मी मौके पर पहुंचा, सफाईकर्मी ने इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद एसएचओ सतीश मलिक व अन्य मौकै पर पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।