दसवीं पास के लिए बैंक में निकली नौकरी
(India)
बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान के लिए 143 फुल टाइम स्वीपर-कम-प्यून भर्ती करेगा। इन पदों को राज्य के 30 जिलों में बैंक के कार्यालयों के लिए भरा जाएगा। बैंक के जयपुर जोन के जोनल ऑफिस ने पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
रिक्तियों का वर्गवार विवरण
अनारक्षित, पद: 72
ओबीसी, पद: 19
एससी, पद: 35
एसटी, पद: 17
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, यूनिवर्सिटी से दसवीं की परीक्षा में पास हो। स्थानीय भाषा को पढ़ने और लिखने की योग्यता हो।
आयु सीमा: 13 दिसंबर 2016 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष।
वेतनमान: 9560 से 18,545 रुपये। साथ में कई भत्ते भी मिलेंगे।
चयन: सौ अंकों की ऑनलाइन परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: 400 रुपये। दिव्यांगों, पूर्व सैनिकों, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन (डेबिटध् क्रेडिट कार्डध् नेट र्बैंकग) या चालान से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 13 दिसंबर 2016

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।